एक फ्यूल स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारी ने कहा, 'राजस्थान में शुक्रवार को पेट्रोल 122.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 105.31 रुपये प्रति लीटर रेट पर बेचा जा रहा है। श्रीगंगानगर के पेट्रोल पंप बंद होने के कगार पर हैं। फ्यूल की तस्करी पर कन्ट्रोल करने की जरूरत है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में फ्यूल की कीमतें बराबर रखी जानी चाहिए।' वहीं पंजाब की सीमा में पेट्रोल खरीदने पहुंचे राजस्थान के लोगों का कहना है कि दोनों राज्यों में फ्यूल की कीमत में 5-10 रुपये प्रति लीटर का अंतर है। इसलिए, वे वहां से खरीद रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।