चोरी से बिल्ली ने दूसरी बिल्ली के अचानक जड़ दिया थप्पड़, Video देखकर छूट जाएगी हंसी
(India) बिल्लियों की अक्सर अजब-गजब कारनामे करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। कभी बिल्लियां एक दूसरे से झगड़े करते हुए तो कभी किसी दूसरे जानवर से खेलते हुए नजर आ जाती हैं। कई बार इन्हीं में से कुछ ऐसे फनी मूमेंट्स निकल आते हैं जिन्हें देखकर लोगों को हंसी छूट जाती है। ऐसी ही एक वीडियो अब वायरल हो रही है जिसमें एक बिल्ली ने चोरी से आकर दूसरी बिल्ली को थप्पड़ जड़ दे रही है। थप्पड़ पड़ने के बाद बिल्ली जो रिएक्शन दे रही है, वो भी देखने लायक है।

वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ब्राउन कैट चुपचाप खड़ी है कि इतने में उसकी दूसरी साइड से एक बिल्ली धीरे से अपना हाथ निकालकर उसपर चला देती है। बिल्ली की ओर से अचानक हमला दूसरी बिल्ली को समझ नहीं आता है और वह कुछ अजीब रिएक्शन भी देती है। सोशल मीडिया खास तौर पर कैट लवर्स इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को miumiuhaphap पेज ने शेयर किया है। इसके अलावा भी कई पेजों से वीडियो को शेयर किया जा चुका है। कैट लवर्स भी जमकर इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी इस फनी कैट वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। वीडियो देखकर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।