Video: बेटी की शादी में पिता को चढ़ा पुष्पा का खुमार, डांस फ्लोर पर बन गए अल्लू अर्जुन
(India) कहते हैं कि बेटी की शादी में पिता से ज्यादा और कोई खुश नहीं होता। ऐसा समाज में माना जाता है कि बेटी की शादी के बाद पिता की एक जिम्मेदारी सिर से उतर जाती है। अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए हर पिता पूरी कोशिश करता है। इस दौरान कई ऐसे लम्हे कैद हो जाते हैं जो जिंदगी भर के लिए प्यारी याद बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपनी बेटी की पिता का डांस आपका दिल जीत लेगा।

वीडियो की सबसे खास बात है कि पिता कोई पुराने गाने पर नहीं बल्कि सुपरहिट पुष्पा फिल्म एक आइटम सॉन्ग पर अल्लू अर्जुन स्टाइल स्टेप्स करते हुए नजर आ रहे हैं। दुल्हन के पिता के साथ स्टेज और भी परिवार के कुछ लोग हैं जो इस डांस में उनका साथ दे रहे हैं। वहीं पास खड़े मेहमान और परिवार के लोग जमकर हूटिंग कर रहे हैं। वीडियो वाकई शानदार है और इंटरनेट पर जमकर पसंद भी की जा रही है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को anushaweddingchoreography पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। काफी लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दिए हैं। अगर आप भी वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।