फैंस ने दिया था वर्चुअल बेबी शॉवर
कुछ दिनों पहले ही मोहेना ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया था कि कैसे उनके फॉलोअर्स ने वर्चुअल सरप्राइज बेबी शॉवर ऑर्गनाइज किया था जिससे उन्हें बहुत ज्यादा खुशी मिली। मोहिना ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'वर्चुअल बेबी शावर... इस प्यारे से सरप्राइज के लिए सभी का धन्यवाद। वर्चुअल गोद भराई बहुत प्यारी थी। सभी को ढेर सारा प्यार।'
घरवालों ने भी कराई थी गोदभराई
मोहिना के पति सुयश और उनके दोस्त अमेय मेहता ने भी परिवार के सदस्यों के साथ उनके लिए एक गोद भराई ऑर्गनाइज की थी। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने परिवार के साथ बहुत खूबसूरत वक्त बिताया। मोहेना ने लिखा, 'सबसे कमाल की गोद भराई के लिए सभी का शुक्रिया।' मोहेना ने लिखा कि वह इस दिन को कभी भी भूल नहीं पाएंगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।