हर बार की तरह अनुपमा (Anupama) ने ही इस लिस्ट में बाजी मारी है। साल 2022 के 14वें हफ्ते में भी रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का यह शो नम्बर वन की कुर्सी पर विराजमान है। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की रेटिंग भी कमाल की है। स्टार प्लस का यह शो अपने पुराने पोजीशन पर ही बरकरार है। लिस्ट में तीसरी पोजीशन पर ये है चाहतें और इमली (Imlie) को जगह मिली है। चौथी पोजीशन पर ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) है। इन दिनों प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा के इस शो में अक्षरा-अभिमन्यु की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और दर्शकों को इसका हर एक एपिसोड पसंद आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस शो की रेटिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकती है। लिस्ट में अगला नाम जीटीवी के शो कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) का है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।