₹900 के पार जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी दांव लगाने पर होगा तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट ने कहा- खरीदो
(India) Stock to buy: अगर आप टाटा ग्रुप (Tata group) के शेयर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आप टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Ltd) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर के इस कंपनी के शेयरों पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने इस टाटा ग्रुप के इस शेयर पर 'BUY' रेटिंग दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर (Tata Consumer Products share price) 910 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ बॉय रेटिंग दी है। बता दें कि कंपनी का मौजूदा शेयर प्राइस 816.20 रुपये है। यानी की अभी दांव लगाने पर 11.49% का मुनाफा हो सकता है। इस साल YTD में यह शेयर लगभग 10 पर्सेंट तक चढ़ा है। वहीं, लंबी अवधि वाले निवेशकों को कंपनी ने तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले पांच साल में यह शेयर लगभग 440 पर्सेंट का उछला है।


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।