राजस्थान: प्रेमिका संग घूमने जा रहा था कॉन्स्टेबल पति, पत्नी ने घरवालों संग किया पीछा; बीच सड़क की चप्पलों से पिटाई
(India) जयपुर पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात सुरेंद्र नामक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर चप्पल व थप्पड़ों से पिटाई शुरू कर दी। इस घटना को देख लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बीच बचाव किया। बाद में दोनों पक्षों में मामला शांत कराया और उनको वहां से अपने-अपने घरों के लिए रवाना किया गया।

क्या था मामला
दरअसल मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र जयपुर पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। लंबे समय से सुरेंद्र का एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। सुरेंद्र की पत्नी को अपने पति पर काफी समय से शक था। सुरेंद्र ने अपनी पत्नी को फोन पर कहा था कि वह जयपुर से गोवर्धन परिक्रमा के लिए अपने दोस्तों के साथ जा रहा है। इसबीच पत्नी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उसका पीछा किया और फिर पति व उसकी प्रेमिका को एक साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस कॉन्स्टेबल सुरेंदर चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका के साथ स्कूटी पर सवार होकर मथुरा के गोवर्धन जा रहा था, तभी कंजौली लाइन ओवर ब्रिज के पास पीछा कर रही पत्नी ने पकड़ लिया। वहाँ पत्नी ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई की

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।