राजस्थान: लोग पूजा-पाठ कैसे करेंगे? करौली में हुई हिंसा के बाद लगी धारा 144 पर भाजपा सांसद ने उठाए सवाल
(India) राजस्थान में करौली हिंसा के बाद हालात नाजुक हैं। इसको देखते हुए जगह-जगह धारा 144 लगाई गई है। इस बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद केएल मीणा ने राजस्थान सरकार द्वारा धारा 144 लगाए जाने पर सवाल उठाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा करौली सांप्रदायिक दंगों को हैंडल किए जाने के तरीकों पर भी सवाल उठाए।

कांग्रेस सबको खुश कर रही है
केएल मीणा ने कहाकि सरकार ने जगह-जगह धारा 144 लगा रखी है। ऐसे हालात में भला लोग पूजा-पाठ कैसे करेंगे। मीणा ने इसके साथ ही आरोप भी लगाया कि कांग्रेस अपना चेहरा बचाने के लिए त्योहार पर पाठ कर रही है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस सबको खुश करने की कोशिश कर रही है। मीणा ने कहाकि हम सभी जानते हैं कि उन्होंने करौली में क्या किया? उन्होंने वहां पर स्पीकरों के इस्तेमाल तक पर रोक लगा दी।

हिंसा में घायल हुए थे कई लोग
गौरतलब है कि दो अप्रैल को करौली में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। इस दौरान मुस्लिम क्षेत्रों से निकल रहे हिंदू जुलूसों पर पत्थरबाजी हुई थी। इसके बाद बड़े पैमाने पर हिंसा भड़की थी। इसमें 30 लोग घायल हुए थे। इसके बाद राजस्थान सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए विभिन्न जगहों पर धारा 144 लगा दी गई थी। बता दें कि इन घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा को दोषी ठहराया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।