यह कहा था गहलोत ने
शेखावत पर लगातार हमलावर हो रहे अशोक गहलोत ने हाल ही में कहा था कि केन्द्रीय मंत्री हमारे जोधपुर के हैं। फिर भी राजस्थान की ऐसी दुर्गति हो रही है, फिर काहे के केन्द्रीय मंत्री हैं। गहलोत ने कहाकि खुद प्रधानमंत्री दो बार इस परियोजना के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहाकि अगर प्रधानमंत्री ने बात नहीं भी की होती तो क्या राजस्थान की जनता उम्मीद नहीं कर सकती कि कम से कम हमारी एक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना बने।
अब शेखावत का जवाबी हमला
गहलोत के आरोपों के बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने भी गहलोत पर जवाबी हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहाकि गहलोत अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए ओछी बयानबाजी कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहाकि केंद्र सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं। साथ ही इस बात के लिए प्रयासरत हैं कि देश के साथ ही राज्य में भी कभी पानी का संकट न आए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।