खरगोन के डीआईजी तिलक सिंह ने कहा है कि रविवार को रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद खऱगोन शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगाया गया है। हमने 60-70 लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ घर और गाड़ियों को भी जला दिया गया है। एसपी को भी पांव में गोली लगी है। उनकी हालत अभी स्थिर है।
इधर खरगोन हिंसा के बाद अब सियासी वार-पलटवार शुरू हो गया है।। मध्य प्रदेश के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट कर बुलडोजर मामा के हिसाब लेने की बात कही। अब इस हिंसा को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच भी टि्वटर पर युद्ध छिड़ गया। दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा कि जहां-जहां कपिल मिश्रा के कदम वही दंगा फसाद हुआ। इसके बाद कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट करते हुए इस पर पलटवार किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।