सपा विधायक शहजिल की बढ़तीं मुश्किलें, 34 और पेट्रोल पंपों पर बीडीए की नजर
(India) सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलाने के बाद बरेली विकास प्राधिकरण के टारगेट पर अब 34 और पंप आ गए हैं। ये पेट्रोल पंप नक्शे के विपरीत बनाए गए है। प्राधिकरण से पेट्रोल पंप की एनओसी तक नहीं ली गई। बीडीए अब इन पर कार्रवाई की तैयारी में लगा है।

बरेली विकास प्राधिकरण ने पिछले दिनों सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को अवैध मानते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। मामला लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सुर्खियों में आ गया था। अगले राउंड में प्राधिकरण 34 पेट्रोल पंपों को निशाने पर लेने जा रहा है। इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। पेट्रोल पंप संचालकों ने बीडीए से एनओसी लिए, नक्शे के विपरीत निर्माण करने और बिना नक्शा के पंपों का निर्माण किया है। तमाम बिंदुओं पर संचालक प्राधिकरण के टारगेट पर आ गए हैं। बीडीए की तरफ से इन पेट्रोल पंपों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे है।

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह का कहना है कि प्राधिकरण सीमा में बने पेट्रोप पंपों को नोटिस दिया जा रहा है। तमाम तरह की खामियां सामने आ रही है। कुछ पंप तो प्राधिकरण के एनओसी के बिना ही बन गए। तमाम बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाई जा रही है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।