खास बात है कि बीते कुछ दिनों में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म्स पर प्रभावी अकाउंट्स का हैक होना चिंता का कारण बन गया है। इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आई थी। हैकर्स ने UGC के खाते से लंबा थ्रेड पोस्ट किया था, जिसमें कई लोगों को टैग किया गया था।
शनिवार को सीएम योगी का खाता हैक होने के कुछ समय बाद ही रिस्टोर कर लिया गया था। सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 'असामाजिक तत्वों की तरफ से 9 अप्रैल 12.30 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक करने का प्रयास किया गया, जिन्होंने कुछ ट्वीट पोस्ट किए थे और उन्हें बाद में रिकवर कर लिया गया था।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।