बॉक्स ऑफिस मॉन्सटर बन गई यश की 'KGF2'
तरण आदर्श ने KGF2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताते हुए लिखा, 'KGF 2 [हिंदी] एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग वीकेंड के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का तीसरा दिन सुपर सॉलिड रहा है। फिल्म ने मैट्रो सिटीज में जबरदस्त बिजनेस किया है। ज्यादा कमाई वाले इलाकों में बिजनेस अच्छा रहा है। चौथे दिन के कलेक्शन की टक्कर सीधे तौर पर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से रहेगी।'
KGF2 - सिर्फ हिंदी वर्जन से कर ली इतनी कमाई
तरण आदर्श ने KGF 2 को बॉक्स ऑफिस मॉन्सटर बताया है। जहां तक फिल्म की कमाई के आंकड़ों की बात है तो आपको बता दें कि फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन के दम पर पहले ही दिन 53 करोड़ 95 लाख रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन इसने 46 करोड़ 79 लाख रुपये की कमाई की और फिर शनिवार को इसने 42 करोड़ 90 लाख रुपये कमाए। रविवार के दिन ज्यादातर लोगों की छुट्टी होगी और ऐसे में अब देखना होगा कि फिल्म क्या कमाल दिखाती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।