रॉकेट बना अडानी ग्रुप का यह स्टॉक, 2 महीने में ही निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा
(India) Adani wilmar share: अडानी विल्मर के शेयरों (Adani wilmar stock) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 695 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयर अपने लिस्टिंग डे से लेकर अब तक करीब 215% का रिटर्न (Stock return) दिया है। अडानी विल्मर का स्टॉक पिछले कुछ कारोबारी सत्र में पांच फीसदी के ऊपरी सर्किट को हिट किया और 701.65 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

बता दें कि अडानी विल्मर का आईपीओ (Adani wilmar ipo) 27 जनवरी 2022 को लॉन्च हुआ था और इसके शेयरों की लिस्टिंग 8 फरवरी 2022 को हुई थी। कंपनी का इश्यू प्राइस ₹218 से ₹230 था। बीएसई पर कंपनी के शेयर 8 फरवरी को 221 रुपये डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे। आज यह स्टॉक शुरुआती कारोबार में 695 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस हिसाब से अडानी विल्मर (Adani wilmar) के शेयर लगभग ढ़ाई महीने में ही अपने निवेशकों को 215 पर्सेंट से ज्यादा का जोरदार रिटर्न दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।