(India)
'केजीएफ: चैप्टर 2' ने 8 दिनों के एक्सटेंडेड वीक में बंपर कमाई कर नया रेकॉर्ड बना दिया है। यश, संजय दत्त रवीना टंडन स्टारर इस फिल्म ने 8 दिनों में सिर्फ हिंदी वर्जन से 264 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह यह एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। KGF 2 की कमाई की रफ्तार और दर्शकों में इसका क्रेज देखकर यही लग रहा है कि फिल्म अपने दूसरे वीकेंड यानी रविवार तक 300 करोड़ की कमाई के आंकड़े को पार कर जाएगी। इस फिल्म ने 7 दिनों में ही 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' की हिंदी में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई के रेकॉर्ड को तोड़ दिया था। इससे पहले हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई का रेकॉर्ड 'बाहुबली 2' के नाम था, जिसने पहले हफ्ते में 246.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दिलचस्प है कि इस फिल्म ने 8 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 750 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े को भी पार कर लिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।