पीएम नरेंद्र मोदी के सांबा दौरे से दो दिन पहले सीआईएसएफ पर हुए आतंकी हमले और उसके बाद मुठभेड़ के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ गई थीं। जांच में यह भी बात भी सामने आई थी कि ये आतंकवादी पीएम नरेंद्र मोदी को सांबा के अपने दौरे को रद्द करने के लिए मजबूर करना चाहते थे। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से ही चिंताएं जा रही थीं कि जम्मू-कश्मीर में इसका असर हो सकता है। ऐसे में यदि सुजवां में अटैक करने वाले दो आतंकवादी यदि अफगानी मूल के पाए जाते हैं तो यह चिंता की बात होगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।