सोने के अभी और बढ़ सकते है भाव जानिए वजह
(India) भारत में सोना परंपरागत रूप से निवेशकों की पसंद रहा है। साल के शुरुआती चार माह में भी सोने ने निवेशकों को निराश नहीं किया है। जनवरी से अब तक सोना सात फीसदी का मुनाफा निवेशकों को दे चुका है, जबकि सेंसेक्स में इस अवधि में निवेशकों को करीब दो फीसदी का नुकसान हो चुका है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू मांग में तेजी और मौजूदा वैश्विक आर्थिक हालात को देखते हुए सोने में अभी और तेजी आ सकती है।

इन वजहों से और बढ़ सकते हैं सोने के दाम
1. रूस और यूक्रेन विवाद के लंबा खिचने से वैश्विक बाजारों पर असर
2. आईएमएफ द्वारा वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाना

3. फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव का यूरोप पर संभावित असर
4. घरेलू बाजार में मांग में तेजी

विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी अवधि और लंबी अवधि दोनों में सोने में तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि डॉलर सूचकांक 101 पर पहुंच चुका है जो अनुमान से अधिक है। यदि इसमें किसी तरह की बड़ी गिरावट आती है तो सोने में जोरदार तेजी आ सकती है। इसके अलावा अन्य कारक भी हैं जो सोने को नई ऊंचाई दे रहे हैं। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ रही हैं। जबकि महंगाई वहां पांच दशक के ऊंचे स्तर पर है। इसके बावजूद म्यूचुअल फंड कंपनियां भी सोने में निवेश को तरजीह दे रही हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।