Vacancy in AIIMS : AIIMS में निकली भर्ती; 3055 पदों पर निकाली वैकेंसी, 5 मई तक कर सकेंगे आवेदन |
(India) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने 3055 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जाएगी।नर्सिंग या बीएससी कर चुके उम्मीदवार 5 मई तक AIIMS की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सिलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 1 लाख 42 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।