(India)
जूनियर लीगल ऑफिसर एग्जाम को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके तहत 28 व 29 अक्टूबर 2023 को जूनियर लीगल ऑफिसर (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) एग्जाम-2023 आयोजित किए जाएंगे. हालांकि परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इसे बाद में जारी कर दिया जायेगा. जानकारी के मुताबिक आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि इस परीक्षा के तहत नॉन टीएसपी के 134 एवं टीएसपी के कुल 140 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 5 जुलाई 2023 को जारी किया गया था और 10 जुलाई से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी और आवेदन की आखिरी डेट 9 अगस्त थी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।