(India)
राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान सरकार ने शांति एवं अहिंसा विभाग में 50,000 पदों पर भर्तियां निकाली है. इसमें सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी सेवा प्रेरक की भर्ती की जाएगी. 50 साल तक की उम्र के उम्मीदवार ही इसमें ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है और आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त तय की गई है. हालाँकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी. आवेदक का 12वीं कक्षा पास होना जरुरी है. इसमें स्काउट गाइड, एनसीसी/ NYK सर्टिफिकेट धारी, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, पूर्व बजट घोषणा में चयनित महात्मा गांधी सेवा प्रेरक एवं महिला SHG को प्राथमिकता दी जाएगी. उम्मीदवारों का सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जिला स्तर पर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और चनयित सभी उम्मीदवार को हर महीने 4500 सैलरी मिलेगी. इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान सरकार के शांति एवं अहिंसा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट peaceandnonviolence.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।