भू-जल विभाग में AEN Mechanical के 12 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
(India) राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भू-जल विभाग में AEN Mechanical (एईएन – यांत्रिक) के 12 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार आज 23 अगस्त से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए. फ़िलहाल अभी परीक्षा की तारीख और स्थान के बारे में आयोग द्वारा कोई सूचना नही दी गई है. बता दे कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट या फिर एसएसओ पोर्टल के जरिए होगा. इच्छुक उम्मीदवार अन्य जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं या आयोग के ऑफिस या फिर आयोग के नंबर 0145-2635212, 2635200 पर कॉल कर अन्य जानकारी ले सकते हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।