SSC विभाग में 307 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर
(India) कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने पूरे देशभर में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर समेत 307 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 12 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई के बाद रिटन टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा. इसके बाद सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी. कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नोटिस जारी कर बताया गया है कि जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर को परीक्षा के जरिए 27 विभागों और मंत्रालयों पोस्टिंग दी जाएगी. बता दें कि आयोग द्वारा कुल 307 पदों में से 157 अनारक्षित हैं, जबकि एससी के लिए 38, एसटी के लिए 14, ओबीसी के लिए 72 और EWS के लिए 26 पद आरक्षित हैं. चयनित उम्मीदवार को हर महीने 34 हजार 500 रुपए से लेकर एक लाख 42 हजार तक सैलरी दी जाएगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।