(India)
ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण में प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल में जूनियर शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकली है. इच्छुक उम्मीदवार आज से 10 अक्टूबर तक इसके ऑफिशियल वेबसाइट osepa.odisha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ओडिशा शिक्षक भर्ती में कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 50% नंबरों के साथ 12वीं पास होना ज़रूरी है. इसके साथ ही ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा-I भी पास होना जरूरी है. अगर उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक पद के लिए आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए और साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए. ध्यान रहें इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 38 वर्ष के बीच हीब होनी चाहिए. इसमें कैंडिडेट का सिलेक्शन सीबीटी परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए होगा. परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट का डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा और उसके बाद उसकी नियुक्ति की जाएगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।