कोल इंडिया लिमिटेड में 560 पदों पर निकली भर्ती
(India) कोल इंडिया लिमिटेड ने जॉब की वैकैंसी निकाली है. इसमें खनन, सिविल और भूविज्ञान विषयों में मैनेजमेंट टेªनी के कुल 560 पदों पर भर्ती निकली है और इसके लिए रजिस्टेªशन प्रकिया शुरू हो चूकी है. 18-30 वर्ष तक के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक कोल इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट coal india.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है. हालाकिं सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. बीई,बीटेक,एमएससी या एमटेक की डिग्री वाले उम्मीदवार ही इसमें आवेदन कर सकते है. जनरल और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 1180 रूपए तय किए है और इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच केटेगरी के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है. ध्यान रहें आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास गेट 2023 स्कोर कार्ड रहना जरूरी है. सबसे पहले गेट 2023 स्कोर कार्ड के आधार पर उम्मीदवार का शॉर्टलिस्टिंग किया जाएगा, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. फिर मेडिकल टेस्ट के बाद ही कैंडिडेट की सिलेक्शन पक्की होगी. सिलेक्ट हुए कैंडिडेट को हर महीने 50000 रूपए से लेकर 1,60,000 रूपए तक की सैलरी मिलेगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।