ईस्टर्न रेलवे में कुल 3115 पदों पर निकली भर्ती, 26 सितम्बर से आवेदन शुरू
(India) ईस्टर्न रेलवे ने नई भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के आधार पर रेलवे विभाग में कुल 3115 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए 15 साल से 24 साल तक के इच्छुक कैंडिडेट 26 सितम्बर 2023 से लेकर 26 अक्टूबर 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट https://er.indianrailways.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. रेलवे की इस भर्ती के तहत फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर, लाइनमैन, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन की बहाली की जाएगी. 10वीं क्लास पास कैंडिडेट और आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर ही इसमें आवेदन कर सकते है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है. उम्मीदवारों का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को हर महीने 7000 रुपए स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।