इस सप्ताह कैसा रहेगा, देखें अपना राशिफल
(India) मेष- इस सप्ताह आपको भविष्य से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी, और साथ की साथ अपनों से भी प्यार मिलेगा। जो लोग अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं उनके लिए समय महत्वपूर्ण है क्योंकि आर्थिक लाभ की काफी संभावनाएं हैं।
वृषभ- इस सप्ताह आपको कोई नई जिम्मेदारी और नया कार्यभार मिलने की संभावना होगी । नए निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा मिलजुलकर माहौल को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे।
मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने बजट का कुछ हिस्सा घर की सजावट पर भी खर्च होने की उम्मीद में है । आप अपनी जीवन में जीवंतता लाने की भी अपनी ओर से कोशिश करेंगे। निवेश के लिए भी समय आपके अनुकूल है।
कर्क राशि- कर्क राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा या फिर वाणी में मधुरता बनानी होगी , अन्यथा रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने आकांशा हैं।
सिंह- विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बौद्धिक कौशल में वृद्धि होगी और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। रिसर्च से जुड़े छात्रों की इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या- आपको समाज में यश और सम्मान मिलेगा। आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
तुला- यह सप्ताह थोड़ा मिलाजुला रहेगा। अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आय के नए स्रोत भी बनेंगे।
वृश्चिक- लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से राहत मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे और जीवन में खुशियां आएंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी और शत्रुओं का दमन होगा।
धनु- बैंकिंग, शिक्षण और अकाउंट की शिक्षा लेने वालों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो थोड़ा इंतजार करें।
मकर- आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है, इसलिए इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। किसी भी तरह की लापरवाही न करें, अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ- यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कभी आप उपलब्धियों से प्रसन्न रहेंगे तो कभी कुछ परेशानी भरा समय भी आ सकता है, लेकिन आप अपने क्षेत्र में प्रगति करके खुद को साबित करेंगे।
मीन- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके काम को नई पहचान मिलेगी। आप जिम्मेदारी के साथ काम को अंजाम देंगे। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण भी हो सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।