सीएम धामी ने पांचों लोकसभा सीटों में कार्यालय का किया शुभारंभ
(India) सीएम धामी ने पांचों लोकसभा सीटों में कार्यालय का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना | पांचों लोकसभा सीटों में कार्यालय का शुभारंभ करने महानगर कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया और कहा कि जनता ने सुशासन का साथ दिया | सीएम धामी ने कहा कि जहां सोच भी नहीं सकते थे की भाजपा की सरकार बनेगी उन राज्यों में भी प्रचंड बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है | सीएम ने कहा कि हमने देखा कि सुशासन को देश की जनता ने किस प्रकार से प्रोत्साहन दिया | तीन राज्यों के चुनाव के परिणाम में मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी | वहीं कुशासन वाले राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सरकारों को जनता ने हटाकर सुशासन को प्राथमिकता दी |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।