बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा
(India) बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा | इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को 2015 में भी भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भाजपा के वे दूसरे नेता हैं, जिन्हें देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर आडवाणी के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा कीं और उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा- मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'वह हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेता हैं। देश के विकास में उनके योगदान को कोई नहीं भूल सकता।केंद्र सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया है | इसकी जानकारी खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने दी है | पीएम ने कहा कि मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।