(India)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की | नई ब्याज दरें 15 मई 2024 से लागू भी हो गई हैं | एसबीआई ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें 0.75 फीसदी बढ़ा दी हैं | इसके साथ ही अगर आपको किसी भी अवधि की एफडी पर 5 फीसदी ब्याज मिल रहा था तो अब यह 5.75 फीसदी मिलेगा | SBI ने 46 दिन से 179 दिन की FD पर ब्याज दर 4.75% से बढ़ाकर 5.50% कर दी है. वहीं 180 दिन से 210 दिन तक की एफडी पर अब 5.75 फीसदी की जगह 6.00 फीसदी ब्याज मिलेगा | शेष अवधि के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है | ये ब्याज दरें 15 मई से लागू हो गई हैं. ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए हैं |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।