गौर हो कि शाहिद अफरीदी का सबसे तेज वनडे शतक 18 साल से क्रिकेट जगत का कोई दिग्गज बल्लेबाज नहीं तोड़ पा रहा था। एंडरसन ने क्वींसटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों पर शतक ठोककर क्रिकेट की दुनिया के लिए नए साल का यह पहला दिन यादगार बना दिया। एंडरसन के धुआंधार शतक का ही कमाल था कि न्यूजीलैंड ने महज 21 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 283 रन टांग दिए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 21 ओवर में 284 रनों का लगभग असंभव टारगेट दे दिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे एंडरसन ने सिर्फ 47 गेंदों पर नॉटआउट 131 रन बना डाले। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 14 छक्के जड़े। एंडरसन ने यह कारनामा अपने सातवें वनडे में कर दिखाया। बारिश के चलते वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड के इस वनडे मैच को 21-21 ओवर का कर दिया गया था। गौर हो कि पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नेरोबी में 37 गेंदों पर शतक ठोका था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।