सिडनी का विकेट तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी : क्लार्क
(India) पिच को देखते हुए तेज गेंदबाज जेम्स फाकनेर को शुक्रवार से शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट में मौका दिया जा सकता है। वह मध्यक्रम के बल्लेबाज जार्ज बेली की जगह ले सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो इस श्रृंखला में अंतिम एकादश में आस्ट्रेलिया का यह पहला बदलाव होगा। यदि टीम कोई बदलाव नहीं करती है तो पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में ऐसा करने वाली वह चौथी टीम हो जाएगी। इससे पहले इंग्लैंड ने 1884-85 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ, दक्षिण अफ्रीका ने 1905-06 में इंग्लैंड के खिलाफ और वेस्टइंडीज ने 1991 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट की श्रृंखला में टीम में बदलाव नहीं किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।