ब्रिटेन से बाहर पहले विम्बलडन की मेजबानी करेगा भारत
(India) भारत ब्रिटेन के बाहर पहले विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। ‘द रोड टू विम्बलडन’ लांच करने के लिए 11 बार के टूर चैम्पियन हेनमेन इस महीने के आखिर में दिल्ली और मुंबई आएंगे। इस मुहिम के तहत स्थानीय बच्चों को अगस्त में विम्बलडन खेलने का मौका दिया जाएगा और कई कोचिंग क्लीनिक आयोजित किए जाएंगे। ये क्लीनिक दिल्ली (आरके खन्ना टेनिस सेंटर) और मुंबई (एमएसएलटीए टेनिस सेंटर) में दो अंडर-14 राष्ट्रीय एकल टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। इन दोनों टूर्नामेंटों के शीर्ष 16 लड़के और लड़कियों को दिल्ली में अप्रैल में विम्बलडन फाउंडेशन जूनियर मास्टर्स खेलने का मौका मिलेगा। इसमें से दो लड़के और दो लड़कियों को विम्बलडन के ग्रासकोर्ट पर यूके एचएसबीसी नेशनल फाइनल्स के लिए चुना जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।