‘यूपीए सत्ता में आई तो पीएम नहीं बनूंगा’
(India)
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज मीडिया से रूबरू होने जा रहे हैं। करीब चार साल बाद प्रधानमंत्री पत्रकारों के असहज सवालों का सामना करेंगे। अभी कुछ दिन पहले एक अंग्रेजी अखबार ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें बताया गया था कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की हैं । सिंह ने पार्टी के संगठन में काम करने की मंशा जताईं। ये खबर ऐसे वक्त आई जब पार्टी में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग जोर पकड़ रही है. इस खबर का पीएमओ ने इस बात का खंडन किया था और पीएमओ की तरफ से कहा गया था कि 3 जनवरी को पीएम मनमोहन सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. संवाददाता सम्मेलन में सिंह आज अहम एलान कर सकते हैं. पूरी उम्मीद है कि 17 जनवरी को होने जा रही कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में राहुल को पीएम उम्मीदवार घोषित करने से पहले औपचारिक रूप से खुद प्रधानमंत्री ही उनके रास्ते से हटने का एलान कर देंगे. बीजेपी की तरफ से मजबूत नेतृत्व के मुद्दे पर चलाए जा रहे अभियान का भी मनमोहन राजनीतिक जवाब देंगे और यूपीए सरकार की उपलब्धियों का भी बखान करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।