बीसीसीआई ने कार्यकारी समिति में किए निणर्य के बाद पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है
(India) बीसीसीआई ने कार्यकारी समिति में किए निणर्य के बाद पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है । राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनावों का नतीजा सोमवार को आने की उम्मीद है । जिसमें मोदी समर्थक जीत के प्रति आश्वस्त है । वही बीसीसीआई की इस याचिका पर सुनवाई 6 जनवरी को हो सकती है । बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि मोदी के आरसीए से जुडने से क्रिकेट बोर्ड की छवि खराब हो जाएगा । गौरतलब है कि बीसीसीआई ने मोदी पर सितम्बर 2013 में आईपीएल के दौरान वित्तीय अनियमितताएं बरतने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।