मंगल ग्रह की सैर के लिए 62 भारतीय चयनित
(India) नीदरलैंड के गैर लाभकारी संगठन मार्स वन ने 20,000 से अधिक आवेदकों में से 1058 लोगों का चयन किया है। ये लोग मंगल की सरजमीं पर मानव जीवन की बुनियाद रखना चाहते हैं। स्पेस डॉट कॉम के मुताबिक प्रथम सूची में 297 लोग अमेरिका से हैं। कनाडा 75 उम्मीदवारों के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि भारत 62 उम्मीदवारों के साथ तीसरे और रूस 52 उम्मीदवारों के साथ चौथे स्थान पर है। मार्स वन के मुख्य मेडिकल अधिकारी नारबर्ट क्राफ्ट ने बताया कि 2014 और 2015 में और कई चरणों में लोगों को इसके लिए चयनित करना है। मार्स वन की योजना मंगल पर एक स्थायी मानव बस्ती बसाने की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।