जम्मू-कश्मीर में हिमपात थमे 24 घंटे बीत जाने के बावजूद शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हुआ है। रात में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे है तो दिन में भी पारा सामान्य से औसतन आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान के जमाव बिंदु से नीचे रहने की वजह से डल झील समेत विभिन्न जल स्त्रोत के ऊपरी सतह पर जमी बर्फ की परत लगातार मोटी हो रही है। सुबह लोगों के घरों में नलों से पानी नहीं आता। पाइपों में पानी जम चुका होता है। शनिवार को वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिये श्रीनगर से जम्मू जाने की अनुमति मिल जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।