लॉ इंटर्न के साथ यौन शोषण के आरोपों में घिरे रिटायर्ड जस्टिस अशोक कुमार गांगुली ने एनयूजेएस नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज के गेस्ट फैकल्टी पद से इस्तीफा दे दिया, इससे पहले गुरूवार को ही कैबिनेट ने उनके खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के मामले को सुप्रीम कोर्ट को भेजने के राष्ट्रपति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी माना जा रहा है कि भारी दबाव के चलते इस्तीफा दिया है, हालांकि जस्टिस गांगुली अभी भी पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गांगुली पर एक महिला इंटर्न ने अशोभनीय बर्ताव का आरोप लगाया हैं। हालांकि जस्टिस गांगुली ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।