स्वार्थ के लिए क्रिकेट नहीं खेलता: गंभीर
(India) उन्होंने कहा कि वह वापसी करने के लिए सपाट पिचों पर ढेरों रन बनाने के ‘स्वार्थी’ रास्ते को नहीं अपनाना चाहते. गंभीर ने शनिवार को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं कभी स्वार्थी कारणों से क्रिकेट नहीं खेला जैसे कि वापसी करने के लिए सपाट पिच पर 800 से 900 रन बनाना. यह प्रत्येक व्यक्ति पर निर्भर करता है और मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो प्रतिस्पर्धा से भागते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली की टीम को जीत की जरूरत थी और मैंने रोशनआरा पर घसियाली पिच पर खेलने पर जोर दिया ना कि सपाट पिच पर. अगर मैं सपाट पिच पर खेला होता तो मैं भी 900 के करीब रन बना सकता था. मैंने कभी स्वार्थी हितों के साथ क्रिकेट नहीं खेला.’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।