(India)
सहवाग की खराब फॉर्म इस रणजी ट्रोफी सत्र में चर्चा का विषय रही, जिसमें उन्होंने 13 पारियों में 20 से भी कम औसत से 234 रन बनाये हैं। गंभीर ने कहा, 'देखिये, अगर हममें से प्रत्येक खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया होता, तो दिल्ली रणजी ट्रोफी जीतने की दौड़ में होती।' गंभीर के अनुसार, 'वीरु के लिये अच्छा सत्र नहीं रहा, लेकिन यह खेल में होता है। यही खेल की खूबसूरती है। यह मिथुन मन्हास और मेरी जिम्मेदारी थी कि हम टीम को आगे ले जायें। सच कहूं तो हमारे लिये पंजाब के खिलाफ पहली पारी काफी खराब रही, जिसमें हम बड़ी बढ़त हासिल नहीं कर सके। वीरु को दिल्ली के नॉकआउट के लिये क्वॉलिफाई नहीं कर पाने की असफलता के लिये जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है।' गंभीर ने हरियाणा के युवा नवदीप सैनी को रणजी ट्रोफी में खिलाने के फैसले का भी बचाव किया। दिल्ली राज्य से बाहर के सैनी को अंतिम एकादश में चुनने के लिये उनकी काफी आलोचना भी हुई। उन्होंने कहा, 'जिन्होंने नवदीप को खिलाने के मेरे फैसले पर सवाल उठाये, उन्हें ये देखना चाहिए कि बीते समय में दिल्ली की ओर से ऐसे कितने खिलाड़ी खेले हैं, जो राज्य के नहीं थे।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।