बोपन्ना-कुरैशी सेमीफाइनल में, पेस-स्टेपनेक हारे
(India) बोपन्ना और पाकिस्तान के कुरैशी की तीसरी वरीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में कड़े मुकाबले में फिलीपीन्स के ट्रेट हुए और ब्रिटेन के डोमीनिक इनग्लोट की जोड़ी को 6-7, 7-6, 10-3 से हराया। भारत और पाकिस्तान की यह जोड़ी अगले दौर में लुकास रोसोल और जोओ सोसा की जाइंट किलर जोड़ी से भिड़ेगी जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में माइक और बाब ब्रायन की अमेरिका की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को 3-6, 6-3, 14-12 से हराया। पेस के लिए नये सत्र की शुरूआत बुरे सपने की तरह रही है। चेन्नई ओपन में उन्हें कोर्ट में उतरने का मौका ही नहीं मिला क्योंकि उनके जोड़ीदार फाबियो फोगनीनी चोट के कारण हट गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।