(India)
एनजेडसी के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकारी पिचों को सिर्फ टेस्ट मैचों के लिहाज से ही नहीं बल्कि पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला को ध्यान में रखकर भी तैयार करवाने का इच्छुक है, जिससे कि पिचें न सिर्फ बल्लेबाजों के लिए बल्कि गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हों। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी श्रृंखला 19 जनवरी से शुरू हो रही है। एनजेडसी के एक शीर्ष अधिकारी ने आगामी श्रृंखला की लोकप्रियता और उसके वित्तीय महत्व का संदर्भ देते हुए कहा कि भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक टीम का घरेलू मैदान पर सामना करना बहुत बड़ी चुनौती है। निश्चित ही हम नहीं चाहते कि मैच दो दिन में खत्म हो जाएं। हम पर अच्छा विकेट तैयार करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।