एशिया कप में पाकिस्तान को अतिरिक्त सुरक्षा : बांग्लादेश
(India) एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पांच जनवरी के राष्ट्रीय चुनावों के बाद देश में हिंसा और विरोध प्रदर्शन के बावजूद 25 फरवरी से आठ मार्च तक एशिया कप को ढाका में ही कराने का फैसला किया था। पिछले साल दिसंबर में इस्लामिक नेता अब्दुल कादिर मुल्ला को फांसी दिए जाने का इस्लामाबाद ने विरोध किया था जिसके बाद देश में पाकिस्तान विरोधी भावना भी व्याप्त है। आंदोलनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे जलाए और ढाका में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों ने कल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक के इतर मुलाकात की। बीसीबी ने बयान में कहा, ‘बीसीबी ने पीसीबी को एशिया कप के दौरान उनकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को अतिरिक्त सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। आईसीसी की बैठक के इतर एशियाई देशों के प्रतिनिधियों के बाद पाकिस्तान टीम के प्रतिनिधित्व से जुड़े सुरक्षा के पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।