खिलाड़ियों में कप्तान और कोच के प्रति सम्मान की कमी: प्रायर
(India) उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में कप्तान एलिस्टेयर कुक और कोच एंडी फ्लावर के प्रति सम्मान की कमी थी. प्रायर को लचर प्रदर्शन के कारण पर्थ में तीसरे टेस्ट मैच के बाद हटा दिया गया था. उन्होंने ब्रिटेन के डेली टेलीग्राफ में अपने कालम में छोटे-छोटे मसलों को भी उठाया जैसे कि टीम बैठक में देर से आना और सही तरह की पोशाक नहीं पहनना. उन्होंने हालांकि माना कि ऑस्ट्रेलिया ने पूरी श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन किया. प्रायर ने लिखा है, ‘‘हम ऑस्ट्रेलिया में एशेज में क्यों हारे इसके कुछ सीधे कारण है लेकिन इस हार का आकलन करने पर छोटी-छोटी बातों पर भी गौर करना जरूरी है.’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।