भारत के लिए मैच बचाकर खुश हूं : बिन्नी
(India) बिन्नी ने रविवार को यहां पहला टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद एक टीवी से कहा, ‘पहली पारी के बाद मैं थोड़ा निराश था। मैंने पहले 10-15 मिनट के लिये कड़ी मेहनत की थी - जो एक बल्लेबाज के लिये सबसे अहम चरण होता है - और फिर मैं एक लूज शाट खेलकर आउट हो गया। इसलिये दूसरी पारी में, मैं सिर्फ क्रीज पर जाकर जितना हो सके, देर तक टिकना चाहता था।’ कर्नाटक के इस आल राउंडर ने कहा, ‘गेंद रिवर्स कर रही थी और विकेट भी थोड़ा टर्न करना शुरू हो गया था, विशेषकर नई गेंद से। ऐसे ज्यादा खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें अपने देश के लिये आगाज में ही मैच बचाने का मौका मिला हो। मैंने ऐसा किया और मैं ऐसा करके बहुत खुश हूं।’ बिन्नी ने स्वीकार किया कि ट्रेंट ब्रिज का विकेट उनकी गेंदबाजी स्टाइल के मुफीद नहीं था लेकिन वह इसकी भरपायी बल्ले से करने को बेताब थे। बिन्नी ने कहा, ‘विकेट मेरी गेंदबाजी स्टाइल के अनुकूल नहीं था और मुझे इसे तेजी से समझना और स्वीकार करना था। टेस्ट मैच पांच दिन तक चलता है इसलिये मुझे इस दौरान कुछ भूमिका निभाने की जरूरत थी।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।