अर्जेंटीना के कोच साबेला बोले-पहले से ही महान है लियोनेल मेसी
(India) अर्जेंटीना की रविवार रात यहां फाइनल में जर्मनी के हाथों 1-0 से हार के कारण मेस्सी हमवतन डियगो माराडोना की बराबरी नहीं कर पाए। साबेला ने कहा कि इस टूर्नामेंट में सब कुछ झोंकना पड़ता है और यह शारीरिक रूप से आपको तोड़ देता है। वह पहले ही सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल है। अर्जेंटीना की हार के बावजूद मेस्सी को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस बारे में साबेला ने कहा कि मैं समझता हूं कि वह इसका हकदार था क्योंकि उसने पूरे विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।