(India)
जर्मनी इस हफ्ते अपनी फुटबाल विश्व कप जीत के डाक डिकट जारी करेगा। अधिकारियों ने बताया कि 50 लाख डाक टिकट तो फाइनल से पहले ही छाप ली गई थी। वित्त मंत्री वोल्फगैंड शाउबुले ने कहा कि इस साल हमने काफी पहले ही उम्मीद कर ली थी कि हमारी टीम खिताब जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह बेजोड़ है कि टीम ने इस सपने को हकीकत में बदला। मैं उम्मीद करता हूं कि ये डाक टिकट देश के लोगों को उस खुशी की याद दिलाते रहेंगे जो टीम ने हमें दी है। इस 60 सेंट के टिकट पर लिखा है ‘जर्मनी फुटबाल विश्व चैम्पियन 2014’ और यह गुरूवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी लेकिन इससे पहले इसकी स्मारिका प्रतियां कोच, खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को दी जाएंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।