रविंद्र जडेजा ने जेम्स एंडरसन पर लगाया नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप
(India) जडेजा ने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान एंडरसन पर नस्लीय टिप्पणी करने, धक्का देने और अपशब्द कहने का आरोप लगा है। आईसीसी ने एंडरसन पर आरोप तय करते हुए इस पूरे मामले में जुडिशियल कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। जेम्स एंडरसन पर लगे ये आरोप अगर साबित होते हैं तो उन्हें दो या उससे ज्यादा टेस्ट मैचों के लिए प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। भारतीय टीम ने जब इस घटना की जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को दी तो वो एंडरसन के पक्ष में जडेजा पर ही आरोप लगाने लगा।
नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में भारत के तेज गेंदबाज रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच कहासुनी हो गई थी। दरअसल पहले टेस्ट मैच की बेजान पिच पर दूसरे दिन के खेल में भारत के रवींद्र जडेजा और जेम्स एंडरसन के बीच कहासुनी हो गई। भारत के टीम मैनेजर सुनील देव ने आईसीसी से शिकायत की थी कि एंडरसन ने बल्लेबाज रवींद्र जडेजा को गाली देने के साथ ही धक्का दिया था। आईसीसी ने एंडरसन पर लेवल तीन के आरोप तय किए हैं। यदि जांच में एंडरसन दोषी पाए जाते हैं तो उन पर दो मैचों या उससे अधिक का प्रतिबंध लग सकता है। वहीं जेम्स एंडरसन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।