विश्व फुटबाल रैंकिंग: जर्मनी फिर बना नंबर एक, भारत तीन पायदान चढ़ा
(India) इस बीच भारत ने भी अपनी रैंकिंग में कुछ सुधार किया है और वह तीन पायदान उपर 151वें नंबर पर पहुंच गया है। जर्मनी ने ब्राजील के रियो डि जनेरियो में खेले गये विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था जिससे उसे एक पायदान का फायदा हुआ और वह फिर से दुनिया की नंबर एक टीम बन गई। लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना का विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया लेकिन आज जारी ताजा विश्व रैंकिंग में उसे भी तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह जर्मनी के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। नीदरलैंड ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरा स्थान हासिल किया। इससे वह 12 पायदान की लंबी छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। मेजबान ब्राजील विश्व कप में चौथा स्थान ही हासिल कर पाया और इसका असर उसकी रैंकिंग पर भी पड़ा है। वह चार पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गया लेकिन कोलंबिया चार पायदान उपर चौथे और बेल्जियम छह पायदान उपर पांचवें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।