लार्ड्स पर पहले ही मैच में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बने रहाणे
(India) रहाणे ने यहां लार्डस में दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन 103 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ा जबकि टेस्ट क्रिकेट में यह उनका दूसरा सैकड़ा था। उन्होंने पहला शतक इस साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में 118 रन की पारी खेलकर बनाया था। लार्डस पर इस पारी से रहाणे इंग्लैंड में टेस्ट में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर शतक जड़ने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज भी बन गए। इससे वह मोहम्मद अजहरूद्दीन (दो बार), पाली उमरीगर, विजय मांजरेकर और सौरव गांगुली के बाद पांचवें बल्लेबाज बन गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।