3 हाफ सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने भुवनेश्वर कुमार
(India) टीम इंडिया के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार किसी टेस्ट सीरीज में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 3 हाफ सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। भुवनेश्वर ने यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन 52 रन की पारी खेलकर बनाया। इसके अलावा भुवनेश्वर नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किसी टेस्ट सीरीज में 200 या इससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक दो मैचों की चार पारियों में 209 रन बनाए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और ग्रीम स्वान, पाकिस्तान के आसिफ इकबाल और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भुवनेश्वर इसके साथ ही लगातार दो मैचों में अर्धशतक और पारी में 5 या इससे अधिक विकेट चटकाने वाले दुनिया के तीसरे ऑलराउंडर भी बन गए। रिचर्ड हैडली और इयान बाथम इससे पहले यह कारनामा कर चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।